मोहनलालगंज में ज़ोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, श्री उमाकांत बाजपेई की जी।

 

                          कार्यक्रम की झलकियां

लखनऊ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ज़ोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 मार्च 2026 तक मऊ, मोहनलालगंज स्थित विभागीय स्टेडियम में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार ने किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक अमरेश कुमार ने युवाओं को खेलों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में सांसद खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों ने ज़ोन स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 11 मार्च को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग (एथलेटिक्स) के प्रमुख विजेता

100 मीटर दौड़ (बालक) – सौरभ वर्मा (बाराबंकी)

100 मीटर दौड़ (बालिका) – गायत्री (अम्बेडकरनगर)

200 मीटर दौड़ (बालक) – दीपक कुमार (उन्नाव)

200 मीटर दौड़ (बालिका) – गायत्री (अम्बेडकरनगर)

400 मीटर दौड़ (बालक) – सौरभ वर्मा (बाराबंकी)

400 मीटर दौड़ (बालिका) – गायत्री (अम्बेडकरनगर)

800 मीटर दौड़ (बालिका) – रूचि श्रीवास्तव (सीतापुर)

1500 मीटर दौड़ (बालक) – शोभाराम मौर्य (सीतापुर)

जैवलिन थ्रो (बालक) – शुभम यादव (बाराबंकी)

ऊंची कूद (बालक) – आबिद अकरम (अम्बेडकरनगर)

ऊंची कूद (बालिका) – अंजली वर्मा (लखीमपुर-खीरी)

जूनियर वर्ग (एथलेटिक्स) के प्रमुख विजेता

100 मीटर दौड़ (बालक) – अंश चौरसिया (सुल्तानपुर)

100 मीटर दौड़ (बालिका) – अकविन्दर कौर (लखीमपुर-खीरी)

200 मीटर दौड़ (बालक) – मोहम्मद आजम (अम्बेडकरनगर)

200 मीटर दौड़ (बालिका) – गीता यादव (अयोध्या)

400 मीटर दौड़ (बालक) – गुलाब सिंह (लखीमपुर-खीरी)

400 मीटर दौड़ (बालिका) – अकविन्दर कौर (लखीमपुर-खीरी)

800 मीटर दौड़ (बालिका) – शशि (रायबरेली)

1500 मीटर दौड़ (बालक) – हिमेश (सुल्तानपुर)

जैवलिन थ्रो (बालक) – आलोक वर्मा (अम्बेडकरनगर)

ऊंची कूद (बालक) – शमशाद (अमेठी)

ऊंची कूद (बालिका) – अंजली (बाराबंकी)

सब-जूनियर वर्ग (एथलेटिक्स) के प्रमुख विजेता

100 मीटर दौड़ (बालक) – सनी गिरी (अयोध्या)

100 मीटर दौड़ (बालिका) – अनामिका (रायबरेली)

800 मीटर दौड़ (बालक) – सत्यम (अम्बेडकरनगर)

800 मीटर दौड़ (बालिका) – अनुश्री मिश्रा (सुल्तानपुर)

जैवलिन थ्रो (बालक) – सुधीर यादव (बाराबंकी)

ऊंची कूद (बालक) – अवशेष (अमेठी)

ऊंची कूद (बालिका) – विन्ध्यवासिनी (अयोध्या)

कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम

सीनियर वर्ग

विजेता – अभिषेक तिवारी एवं टीम (मोहनलालगंज)

उपविजेता – मोहम्मद कैस एवं टीम (बाराबंकी)

जूनियर वर्ग

विजेता – लखनऊ

उपविजेता – उन्नाव

सब-जूनियर वर्ग

विजेता – उन्नाव

उपविजेता – सीतापुर

प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी 18 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर उप निदेशक लखनऊ ज़ोन श्रीमती शिल्पी पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तानपुर मयंक पटेल, कार्यक्रम प्रभारी आशीष मिश्रा, राहुल सिंह सहित 11 जनपदों से आए व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

                      अनिल कुमार तिवारी

                    जिला युवा कल्याण एवं

         प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, लखनऊ

Post a Comment

Previous Post Next Post