होली मिलन समारोह
गोला (गोरखपुर)। प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया। समारोह को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों पर समाज को सकारात्मक दिशा देने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है जिसका हमारे संगठन से जुड़े पत्रकार बखूबी निर्वहन करते हैं। हमने सामाजिक ताने बाने को बहुत नजदीक से देखा है और संगठन सामाजिक ताने बाने के सामंजस्य को बनाए रखता है
आयोजन में संगठन के गोला तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डॉ रामप्रकाश राव, डॉ विमल कुमार, नरेंद्र राय, गोरखपुर कार्यकारिणी सदस्य शैलेश पाण्डेय, हर्षित तिवारी, डॉक्टर संजय मिश्रा, संगम नाथ तिवारी, सत्यनारायण चंद, संगम कुमार तिवारी, रामकिशन प्रजापति सहित तहसील के दर्जनों पत्रकार उपस्थिति रहे। सम्पूर्ण होली मिलन कार्यक्रम के आयोजक संगम नाथ त्रिपाठी थे। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संगठन ऐसे ही आयोजन करते रहेगा।
