*आओ हम सब मिलकर आने वाले भारतीय नववर्ष के लिए एक अच्छी आदत का पर्ण ले*!

        सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा वर्षा

🌼 किसी के जन्मदिन,सालगिरह आदि खुशी के अवसर पर एक पौधा लगाना।

🌼 घर में सूखे कचरे वह गीले कचरे का अलग-अलग निस्तारण करना।

🌼 मार्केट से खरीददारी करते समय प्लास्टिक बैग की बजाय अपने घर से कपड़े या जुट का बैग साथ लेकर जाना।

🌼 ब्रश करते या दाढ़ी बनाते समय जरूरत ना होने पर नल को बंद रखना।

🌼 प्लास्टिक बैग्स को नदी या किसी अन्य जल स्रोत मे न फेंकना।

🌼 घर के कूड़े को खुले में फेंकने की बजाय सरकार द्वारा स्थापित कचरा डिब्बे में डालना।

🌼 घर में लगे RO से निकलते मैले पानी (waste water) को बगवानी,सफाई, गाड़ी धोने, शौचादि, कार्यों में इस्तेमाल करना।

🌼 विवाह पार्टियों में संयमित मेहमान नवाजी का आदर्श स्थापित करना।

🌼 गाड़ी को पाइप लगाकर धोने के बजाय बाल्टी में पानी भरकर साफ करना।

यह देखने में छोटे-छोटे उपाय हैं लेकिन अगर हम सामूहिक रूप में इन अच्छी आदतों को मिलकर अपनाएं ,तो इससे प्राकृतिक का संरक्षण बहुत प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे न केवल हमारी प्राकृतिक बचेगी अपितु इस तरह अपने-अपने हिस्से का पानी भी पीने को मिलेगा। और सब जीवों का जगत में कल्याण होगा

🌹ॐ श्री आशुतोषाय नमः 🌹

                            सिया बिहारी जी

Post a Comment

Previous Post Next Post