*मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा मांग पत्र,
प्रतिनिधिमंडल करेगा मुलाकात*
गोरखपुर । ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन "आइसना" की बैठक सूचना भवन ( प्रेस क्लब ) , शास्त्री चौक के हाल में संपन्न हुई।
बैठक में यूपीआईडी का विज्ञापन दर बढ़ाने तथा विज्ञापन एजेंसियों द्वारा भुगतान में देरी किए जाने पर चर्चा की गई ।
बैठक में निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश (UPID) से लघु समाचार पत्रों को मिलने वाले विज्ञापन दर में लगभग 15 वर्षों से अब तक कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है जिससे महंगाई के दौर में लघु समाचार पत्रों के प्रकाशको को समाचार पत्र प्रकाशित करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । इसी संदर्भ में बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि विज्ञापन दर कम से कम ₹20 ( प्रति सेंटीमीटर ) बढ़ाने हेतु श्रीमान निदेशक महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को एक मांग पत्र प्रेषित किया जाए और उनसे संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर भी अपनी बात रखेगा ।
बैठक की अध्यक्षता डॉ . मुमताज खान तथा संचालन डॉक्टर सतीश चन्द शुक्ला ने किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जनपद एवं मंडल में बहुत से छोटे अखबार प्रकाशित हो रहे हैं परंतु दुर्भाग्य वस हम किसी एक प्लेटफार्म पर एकत्र नहीं हो पा रहे हैं जिस वजह से विभाग भी हमारी उपेक्षा किए जा रहा है अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर सरकार से अपनी बात कहने का कार्य करें ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ . मुमताज खान ने कहा कि पिछले दिनों यूएनआई के दफ्तर को जबरिया खाली करा दिया गया जो काफी दुखद घटना है ।
बैठक का संचालन करते हुए डॉ . सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि किसी भी अखबार को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है इसके लिए विज्ञापन एकमात्र जरिया है ।
बैठक में सचिव श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी जी ने यूएनआई के प्रकरण पर निंदा प्रस्ताव रखा जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में निंदा किया ।
अंत में श्री उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बैठक को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान देने के लिए सहायक सूचना निदेशक श्री प्रशांत कुमार श्रीवास्तव जी का विशेष आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें जिसमें डॉ . मुमताज खान , उमेश चंद्र मिश्रा, डॉ .जवाहरलाल निगम , सतीश चंद्र शुक्ला, रवि प्रकाश त्रिपाठी (करुण गोरखपुरी), हरि शंकर श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ पांडेय, डा. पी एन भट्ट , दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश नारायण पांडेय, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ . संजय मिश्रा, संतोष गुप्ता , सूर्य प्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, सतीश कुमार पांडेय, रविन्द्र मोहन त्रिपाठी, दिलीप कुमार पटवा, शिशिर श्रीवास्तव, श्याम बिहारी पाठक, लाडले सहित अन्य प्रकाशक / संपादक व पत्रकार उपस्थित थे।
