गोरखपुर। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया गोरखपुर कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान पत्रकारों के साथ आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार पर गंभीर चिंता जाहिर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के गोरखपुर जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त तथा डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ सरकार द्वारा दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है। ऐसे में जब सरकार खुद हर क्षेत्र में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दे रही है, डिजिटल मीडिया को मान्यता न देना समझ से परे है।जिला उपाध्यक्ष स्वयं शाही ने कहा कि एक पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर कवरेज करता है इसलिए पत्रकारों को सरकार द्वारा सुरक्षा दिए जाने हेतु कानून बहुत जरूरी है। संगठन मंत्री दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता समय की मांग है। संगठित रहकर ही हम अपने हक के लिए पुरजोर तरीके से संघर्ष कर सकते हैं।बैठक के दौरान कई नए सदस्यों ने फॉर्म भरकर संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष स्वयं शाही, संगठन मंत्री दिनेश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री राणा रंजीत सिंह, महामंत्री गिरीश नारायण शर्मा, एख़लाख अहमद, अभिषेक सिंह, एएल यादव, राजकुमार सिंह, संजय चौबे, अरविंद अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल पत्रकार गण
