*महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ* के पत्र संख्या-2461 दिनाँक-27 फरवरी, 2026 के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा *ज़ोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता* का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में *दिनांक 11 से 13 मार्च, 2026* तक मऊ, मोहनलालगंज में स्थित विभागीय स्टेडियम में किया जा रहा है, जिसके अंतिम दिवस दिनांक 13 मार्च, 2026 को ज़ोन स्तर पर *जूडो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी खिलाड़ियों के विधा/टीम का वर्गवार विवरण निम्नवत् है:-
🥋 जूडो - प्रथम स्थान (विजेता) 🥇
सब-जूनियर वर्ग:
* शौर्य प्रताप सिंह (30 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* हरिओम अवस्थी (35 किग्रा, बालक) - लखनऊ
* ओम सिंह (40 किग्रा, बालक) - लखनऊ
* प्रदीप कुमार (45 किग्रा, बालक) - लखनऊ
* मो० असद (50 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* दिव्या तिवारी (32 किग्रा, बालिका) - मोहनलालगंज
* शशि (36 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
* रचना (40 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
* आराध्या पाण्डेय (44 किग्रा, बालिका) - बाराबंकी
जूनियर वर्ग:
* दिवाकर (55 किग्रा, बालक) - उन्नाव
* मो० अरमान (60 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* अंश यादव (66 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* आंशिक गुप्ता (44 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
* इकरा फातिमा (48 किग्रा, बालिका) - बाराबंकी
* प्रगति केसरवानी (52 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
* काव्य सिंह (57 किग्रा, बालिका) - मोहनलालगंज
सीनियर वर्ग:
* मो० फैजान (60 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* गौरव (66 किग्रा, बालक) - लखनऊ
* मो० इमरान (73 किग्रा, बालक) - बाराबंकी
* अभिषेक यादव (81 किग्रा, बालक) - लखनऊ
* अनुष्का कश्यप (48 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
* सौम्या झा (52 किग्रा, बालिका) - बाराबंकी
* इंदुपरकाविन (57 किग्रा, बालिका) - मोहनलालगंज
* माही बजपायी (63 किग्रा, बालिका) - लखनऊ
⚽ फुटबॉल - विजेता टीमें
* सीनियर (बालक): प्रशान्त यादव एण्ड टीम (उन्नाव)
* सीनियर (बालिका): उन्नति विश्वकर्मा एण्ड टीम (उन्नाव)
* जूनियर (बालक): प्रशान्त पाठक एण्ड टीम (बाराबंकी)
* जूनियर (बालिका): सलोनी कश्यप एण्ड टीम (लखनऊ)
उपरोक्तानुसार विजयी खिलाड़ियों द्वारा दिनांक 18 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर उप निदेशक, लखनऊ ज़ोन श्रीमती शिल्पी पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी, लखनऊ श्री अनिल कुमार तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी श्री आशीष मिश्रा, श्री राहुल सिंह एवं अन्य 11 जनपदों से आये हुए व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी उपस्थित रहे।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
