*​बाराबंकी की होनहार बेटी का कमाल: 90.2% अंकों के साथ वैष्णवी बाजपेयी ने यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में लहराया परचम*

 

                               मेधावी क्षत्रा 
बाराबंकी | यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम (23 अप्रैल को घोषित) सामने आते ही बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित 'श्री साईं इण्टर कॉलेज' में जश्न का माहौल है। विद्यालय की होनहार छात्रा वैष्णवी बाजपेयी ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वैष्णवी ने न सिर्फ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, बल्कि अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

​बचपन से ही पढ़ाई के प्रति  रही है गहरी लगन

हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीबीपुर की रहने वाली वैष्णवी बचपन से ही एक मेधावी और अध्ययनशील छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे सालों की कड़ी मेहनत और अटूट लगन छिपी है। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है।

​अपनी इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए वैष्णवी ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य राज 'नियमित पढ़ाई', 'समय का सही प्रबंधन' और 'शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन' है। वैष्णवी हमेशा से ही एक कर्तव्यनिष्ठ और उच्च संस्कारों वाली छात्रा रही हैं।

​पिता की प्रेरणा ने निभाया अहम रोल

वैष्णवी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान है। उनके पिता उमाकान्त बाजपेयी क्षेत्र के एक समाजसेवी, कुशल संगठनकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि हैं। पिता से मिली सकारात्मक प्रेरणा और प्रोत्साहन के बल पर ही वैष्णवी ने यह अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है।

​विद्यालय परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

छात्रा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से गदगद श्री साईं इण्टर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों ने वैष्णवी को ढेरों बधाइयां दी हैं। पूरे विद्यालय परिवार ने उनके इस शानदार मुकाम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

          उमाकांत बाजपेई 

   शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post