रक्षा मंत्री मां राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात
नई दिल्ली, दिनांक 16 /4/2026 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से उनके नई दिल्ली आवास में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने मुलाकात की और राजनाथ सिंह से पुनर्गठित समिति के गठन और चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी मुद्दों पर बातचीत की और उन्हें मई में समिति के होने वाले पत्रकार महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया और वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन हेतु मुख्यमंत्री से बात करके लागू कराने को लिये अनुरोध किया गया l रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से बहुत आत्मीय मुलाकात हुई l उन्होंने दोनों मुद्दों पर गंभीरता से विचार करके जल्द मुख्यमंत्री श्री योगी जी से बात करने का भरोसा दिलाया मुलाकात के समय लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र सिंह भी मिल गए जो अपनी समस्याओं के लिए भी राजनाथ सिंह से मिलने गए थे l
