मुख्य अतिथि मा न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह
जी संबोधित करते हुए
कार्यक्रम की अन्य झलकियां
दिनांक 16/04/2026 को उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई ,अधिवक्ता परिषद अवध द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जन्मदिवस समरसता दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम महामना सभागार, उच्च न्यायालय लखनऊ में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का विषय -"न्याय, स्वतंत्रता और समानता को प्राप्त करने में बंधुत्व का महत्व " था। कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों के साथ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता एवं डा. अम्बेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन से किया गया।जिसमें मंच पर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री जसप्रीत सिंह जी, विशिष्ट अतिथि सुश्री सुनीता राठौर जी, सहायक प्रोफेसर, श्री जय नारायण मिश्रा पी जी कालेज, लखनऊ और श्री विपिन त्यागी जी, क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड), अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, अवध बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री पं एस चन्द्रा जी, महामंत्री श्री ललित तिवारी जी, प्रान्त महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह जी,प्रान्त अध्यक्ष श्री ओ पी श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ अधिवक्ता, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया, संचालन डाक्टर अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी, वरिष्ठ अधिवक्ता/इकाई महामंत्री ने किया। मुख्य अतिथि जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के संविधान के तीन स्तंभ है- न्याय, स्वतंत्रता और समानता इसीलिए हमारा संविधान जीवन्त है क्योंकि हम सभी ने समय समय पर आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किए, मूल अधिकारों को छोड़कर।इस कार्यक्रम में मुख्य स्थाई अधिवक्ता श्री अजय कुमार पाण्डेय जी, श्री एच जी एस परिहार जी, वरिष्ठ अधिवक्ता
प्रान्त संगठन से उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मन्त्री सिध्दार्थ शंकर दूबे, कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र राय, कार्यालय मन्त्री आशुतोष शाही,अमित राय (क्षेत्रीय आयाम प्रमुख), सह कार्यालय मन्त्री अजय कुमार त्रिपाठी और ब्रज प्रान्त मन्त्री रोहित मलिक जी। उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई से उपाध्यक्ष राम आसरे वर्मा,सुरेश चन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशु प्रताप सिंह, मन्त्री रुपेश कसौधन, एस एन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक सरन, सदस्य रुचि गुप्ता, तनु भारती, प्रमिला सिंह, अवधेश पाण्डेय, वैभव पाण्डेय,अभ्युदय प्रताप सिंह, अभिनव मणि त्रिपाठी, अशोक यादव, अमित दीक्षित,दिव्यांशु त्रिपाठी,शिवकुमार विश्वकर्मा, लखनऊ जिला इकाई से महामंत्री अवनीश कुमार राय, मन्त्री हरि कृष्ण वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव के साथ उच्च न्यायालय के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और सफल बनाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
डा. अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता/महामंत्री
उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई अधिवक्ता परिषद अवध
मो.-9415470808

