*न्याय पंचायत बरौली जाटा* शिक्षक संकुल मीटिंग... श्री उमाकांत बाजपेई शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार की रिपोर्ट।

              शिक्षक संकुल की मीटिंग का आयोजन 
 
                      कार्यक्रम की अन्य झलकियां

बाराबंकी ,दिनांक 21 अप्रैल 2026 के संकुल मीटिंग का आयोजन किसी कारणवश अध्यापकों की संख्या कम होने के कारण निर्धारित दिवस बैठक का आयोजन नहीं किया गया जिसको एक दिन बढ़ा कर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को शिक्षक संकुल बैठक  उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमिही कंपोजिट में बैठक का आयोजन किया गया ।

सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमही के बालिकाओं द्वारा मां शारदे की अभिनीत वंदना से प्रारंभ किया गया जो बहुत ही मनमोहक था 

इसी क्रम में कार्यक्रम के मध्य में सरायमिही की बालिका के द्वारा *महिषासुर मर्दिनी* नृत्य बहुत ही आकर्षक वेशभूषा से सुसज्जित तथा हाथ में त्रिशूल लेकर बहुत ही आकर्षक नृत्य किया गया। जिसकी पूर्ण तैयारी श्रीमती *निशा सिंह सहायक अध्यापिका* उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमिही के द्वारा की गई।

बैठक का आयोजन   का उद्देश्य तथा वार्षिक उपलब्धियां को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल बच्चों के शिक्षकों को उत्साह बढ़ाने हेतु मेडल ट्रॉफी से सम्मानित करने का उद्देश्य था जिससे भविष्य में प्रेरणा लेकर अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं प्रेरित हो सके तथा बच्चों को उत्साहित कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराकर उनको आगे बढ़ाए जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो इसी क्रम में राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा, श्रेष्ठ परीक्षा, राष्ट्रीय आविष्कार, विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में चयनित के अध्यापक अध्यापकों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया सम्मान पाने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली जाटा खाले का पुरवा भिटौली कला उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमिही को शिक्षक संकुल टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के एक कक्ष में न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय योग को एक-एक सीट उपलब्ध कराई गई थी जिस पर अपने विद्यालय के डीएम को सुसज्जित कर प्रदर्शित कर सके इसमें समस्त विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं विभिन्न प्रकार के आकर्षण क्रियाशील टीएलएम का प्रदर्शन किया जिससे एक दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ इसी क्रम में प्रदर्शित टीएलएम से प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु प्रतियोगिता कराई गई प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को ट्रॉफी प्रदत्त की गई।

विगत सत्र 2025- 26 में शिक्षक संकुल बैठक में उपस्थित होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की विद्यालय की संख्या की वार्षिक उपस्थिति का प्रतिशत पर  प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया गया प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय पूरे जरूवा की टीम को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमिही को प्राप्त हुआ। 

तथा व्यक्तिगत उपस्थिति में पिछले वर्ष की भांति प्राथमिक विद्यालय मल्लाहनपूरवा के सहायक अध्यापक यादवेंद्र प्रताप सिंह को इस वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा द्वितीय स्थान हेमलता राजपूत सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय डल्लू खेड़ा अन्य विद्यालय से सोनी कुमारी, दीपक  सिंह ,शशि बाला इत्यादि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ 

न्याय पंचायत के प्रधानाध्यापकों की अधिक उपस्थित पर रेखा जायसवाल विशाल सिंह एवं अन्य अध्यापक को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में न्याय पंचायत से से विभिन्न अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा जो निम्नलिखित है अलका श्रीवास्तव, रुचि सिंह, अतुल दिवाकर, अखिलेश बाजपेई,कर्मवीर सिंह ,यादवेंद्र सिंह,सविता वर्मा,प्रतिभा सिंह संघमित्रा सोमवंशी इत्यादि 

अंत में मैं परिचय करना चाहता हूं हमारी न्याय पंचायत की विश्वसनीय कर्मठ जुझारू जिलेभर में प्रसिद्धि प्राप्त जिनके बिना हमारी न्याय पंचायत अपूर्ण मानता हूं ऋचा शर्मा प्रधानाध्यापक भोजपुर गढ़ी इसी के क्रम में हमारे सबसे एक शब्द महीन आता है जो बहुत महीन ही काम पकड़ लेते हैं छोटी सी गलती पकड़ लेते हैं श्री काल कुलदीप कुमार जी, हर समय तत्पर श्री राम प्रकाश जी एवं मानवी वर्मा जी के सहयोग के बिना न्याय पंचायत को चलाना बहुत ही कठिन है इन सब का योगदान रहा।

न्याय पंचायत के समस्त अध्यापकों की उपस्थिति पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं जो आज की होने वाली मीटिंग को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम कार्यक्रम में श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी बंकी बाराबंकी महोदय , श्रीमती पद्मजा त्रिपाठी एसआरजी महोदया ,श्रीमती लक्ष्मी सिंह एआरपी  एवं श्री सुभाष चंद्र तिवारी जी को भी आमंत्रित किया गया था परंतु अत्यंत व्यस्तता होने के कारण सभी लोगों का आना संभव नहीं हो सका ,परंतु विषम परिस्थितियोंसे  *श्रीमती लक्ष्मी सिंह* एआरपी महोदया ने बहुमूल समय निकालकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जो कठिन परिश्रम की उनके द्वारा सराहना की गई उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

अंत में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायमिही के शिक्षक परिवार प्रीति तिवारी, स्मिता श्रीवास्तव, मीना वर्मा, ममता मिश्रा, प्रज्ञवती देवी, निशा सिंह ,किरण कुमारी ,माधवी चौहान ,ममता मिश्रा ,बबीता सिंह ,एवं गायत्री वर्मा अपने अपने स्तर से विगत कई दिवस के कठिन परिश्रम के उपरांत सफल आयोजन हेतु बहुत ही बड़ी भूमिका रही इन सभी लोगों का तथा  न्याय पंचायत के शिक्षक शिक्षिकाओं का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

मोहम्मद इदरीस

नोडल शिक्षक संकुल 

न्याय पंचायत बरौली जाटा बंकी  जनपद- बाराबंकी

Post a Comment

Previous Post Next Post