योगी धर्मेश्वर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन।

योग से बनाए स्वस्थ शरीर नहीं पड़ेगी रक्तदान की जरूरी -योगी धर्मेश्वर। 

गोरखपुर। समाज सेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा योगाचार्य योगी धर्मेश्वर जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कल दोपहर 2 बजे से गोरखपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित होगा। इस पुनीत कार्य में अब तक अनेक साधकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान हेतु अपनी सहमति प्रदान की है, जिनमें प्रमुख रूप से आलोक गुप्ता जी, लुसी मौर्या जी, गुरु जी, मनीष साहनी जी, तरुण साहनी जी, श्वेता साहनी जी, पारुल साहनी जी, सरिता पांडे जी, सोहन लाल जी, मीना शर्मा जी, ममता साहनी जी, परी प्रजापति जी, सोनी वर्मा जी एवं शोभा पांडे जी शामिल हैं। संस्थान के योगी धर्मेश्वर ने बताया कि योग से बनाए स्वस्थ शरीर नहीं पड़ेगी रक्तदान की जरूरत। रक्तदान न केवल एक महान दान है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम भी है। “आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है” – इसी भावना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। सभी साधकों एवं आम जनमानस से विनम्र अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें एवं इस मानवीय सेवा में अपना योगदान दें। यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश रक्तदान करने में असमर्थ है, तो भी वह उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन अवश्य करें। विशेष रूप से यह भी उल्लेखनीय है कि इस संस्था में नारी शक्तियां बढ़-चढ़कर रक्तदान करती हैं और समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं, जो अपने आप में एक अनुकरणीय पहल है।

अंत में आयोजक जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी ने सभी नागरिकों से इस सेवा कार्य में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, मानवता की इस महान सेवा में अपना योगदान देकर किसी के जीवन को बचाने का माध्यम बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post