मातृ दिवस पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा गोरखपुर के 17 सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क योग शिविर का आयोजन- योगी धर्मेश्वर
गोरखपुर। मातृ दिवस के पावन अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा गोरखपुर के 17 सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान देना, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा घर-घर योग पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। संस्था के योग गुरु योगी धर्मेश्वर ने बताया कि मातृ दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के उत्थान और प्रत्येक परिवार को योग से जोड़ने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं द्वारा योग क्लास संचालित की जाएगी तथा “हर मां का परिवार स्वस्थ रहे” इसी संकल्प के साथ लोगों को आरोग्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह निशुल्क योग शिविर महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार, सहारा स्टेट, अंबेडकर पार्क, इको पार्क, लोको शेड स्पोर्ट पार्क, जुबली इंटर कॉलेज, मातृछाया, बैंक रोड, गोकुलधाम वृद्ध आश्रम, अंध विद्यालय, लालडिग्गी पार्क, नगर निगम, लक्ष्मीबाई पार्क, पंत पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क एवं विंध्यवासिनी पार्क सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होगा।
संस्था का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि लोग अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल कर दवाइयों पर निर्भरता कम कर सकें। यह आयोजन आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जनजागरूकता अभियान का भी हिस्सा है।
इस अवसर पर प्रेम चौरसिया, सूर्यमणि बरनवाल, शीतल, पूजा, रंजना, संतोष श्रीवास्तव, उषा देवी, शिला पॉल, आरिफ समानी, अदिति राव, विजयलक्ष्मी, सरिता, अनिता दास, संजय गौड़, संतलाल प्रजापति, माधुरी देवी, तरुण चेतावनी, श्वेता साहनी, शोभा पांडे, मुकेश साहनी, विकास चौरसिया, परी प्रजापति, ओम, अश्वनी एवं अंजलि सहित कई योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्लास संचालित की जाएगी। संस्था ने गोरखपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है।
