भूमि पूजन का ऐतिहासिक क्षण ऐतिहासिक भूमि पूजन के साक्षी बने स्वामी जन,
महात्मा जन एवं साधक जन।
अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ आज दिनांक 4 मई को ग्राम बरगो, सिंदूली बिंदुली गोरखपुर की पावन धरा पर 'दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान' (DJJS) का नया आश्रम का भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
यज्ञ, वेद मंत्रों की गूंज और राम नाम का जयकारा से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ पावन हवन-यज्ञ से हुआ, जहाँ वेदों की ऋचाओं और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह से पवित्र और दिव्य हो उठा। इसके बाद, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु जनों ने एक स्वर में प्रभु श्री राम का जयघोष किया। 'जय श्री राम' के गगनभेदी नारों से पूरा आसमान गूंज उठा और माहौल पूरी तरह राममय हो गया।
एक नए केंद्र का शिलान्यास:
यह नया केंद्र न केवल एक इमारत होगी, बल्कि अध्यात्म, सेवा और सामाजिक जागृति का एक प्रमुख स्तंभ बनेगा। यहाँ से मानवता के कल्याण और आत्म-ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित होती रहेगी।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, संतों और हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालु जनों का, जिनके अटूट विश्वास और उत्साह ने इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया, संस्थान हृदय से आभार व्यक्त करता है। दिव्या गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के सभी साधकों ने इस महान यज्ञ में अपनी सेवा का संकल्प किया।
उपरोक्त जानकारी की दिव्य ज्योति जाग्रति के संस्थान पूर्वांचल के संयोजक एवं श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी अर्जुन आनंद समस्त मीडिया बंधुओं को प्रदान की।
