ॐ फिटनेस योग संस्थान के बालक का “India Talent Fight” में चयन।

      योगी धर्मेश्वर योग भिन्न मुद्राओं में योग सिखाते हुए

योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास करता - योगी धर्मेश्वर ।

गोरखपुर।ॐ फिटनेस योग संस्थान से जुड़े एक प्रतिभाशाली बालक अश्विनी चौरसिया ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं योग साधना के बल पर “India Talent Fight” प्रतियोगिता में चयनित होकर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्थान से पिछले लगभग 3 वर्षों से जुड़े इस बालक ने नियमित रूप से निःशुल्क योग एवं शारीरिक अभ्यास को माता पिता के साथ अपने जीवन का हिस्सा बनाया। प्रारंभ में परिवार के साथ योग कक्षाओं में आने वाला यह बालक धीरे-धीरे योग एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित हुआ और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारा। हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में बालक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल एवं 3 सिल्वर मेडल जिले व राज्य में प्राप्त किए, जिसके आधार पर उसका चयन “India Talent Fight” के लिए हुआ।

संस्थान के प्रशिक्षक योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति योगी धर्मेश्वर ने बताया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास करता है। यह उपलब्धि उसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है यह नियमित आज भी गोरखपुर के अम्बेडकर पार्क तारामंडल में शाम को नियमित गुरु जी के संग अभ्यास की प्रैक्टिस करता।

इस अवसर पर ॐ फिटनेस योग संस्थान परिवार ने बालक को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post