योग में शामिल साधक गण विभिन्न पार्कों में योग का विहंगम दृश्य
संस्थान के संस्थापक योगी धर्मेश्वर ने बताया कि वर्षों पूर्व जो लोग अस्वस्थ होकर योग कक्षाओं में आए थे, आज वही स्वस्थ होकर स्वयं 28 पार्कों में योग कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं और समाज को आरोग्यता से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना गुरु गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर को हरिद्वार की तरह योगमय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है, जहां प्रत्येक घर में लोग प्रातःकाल उठकर योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, जिससे भविष्य में बीमारियों और दवाइयों पर निर्भरता कम हो तथा स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
योगी धर्मेश्वर ने कहा कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि 365 दिनों तक निरंतर जीवन में अपनाने योग्य साधना है। नियमित योग से व्यक्ति रोगों से दूर रहकर शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, महिला प्रभारी शोभा पांडेय, तरुणा चेतरानी, रंजना गौड़, प्रेम चौरसिया, लुसी मौर्य, सोनू मौर्य, अनिता दास, प्रीति, रेखा, सोनी वर्मा, सरिता, सुभावती, उषा, संजय, संतोष, सोहन, आरिफ, रामजी ओम, डॉ. रामाज्ञा सिंह, अदिति राव, मंचन, सोनाली, मुखिया, ममता, राजमती, मीना, संगीता, राधेश्याम, गोपाल वर्मा सहित अनेक योग साधकों एवं स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाओं का संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

