28 जून को आइसना की मासिक बैठक, पत्रकार हितों एवं संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा।

       आप का हार्दिक अभिनंदन, संघे शक्ति महा बलम

             रवि प्रकाश त्रिपाठी,"करुण गोरखपुरी"

गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) गोरखपुर की मासिक बैठक 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सूचना भवन स्थित सूचना कार्यालय, शास्त्री चौक के मीटिंग हॉल में संपन्न होगी।

आइसना के महासचिव रवि प्रकाश त्रिपाठी (करुण गोरखपुरी) ने बताया कि बैठक में संगठन के विभिन्न विषयों, पत्रकार हितों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के साथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

महासचिव ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

सौजन्य से आईसना ग्रुप,गोरखपुर 

Post a Comment

Previous Post Next Post