*अधिक से अधिक राजस्व अर्जित करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है- अभिजीत राय।*

            नवागत एआरटीओ अभिजीत राय जी

बाराबंकी। हमीरपुर से स्थानांतरित होकर आये जनपद बाराबंकी के नवागत एआरटीओ अभिजीत राय ने एक इंटरव्यू में कहा कि परिवहन विभाग में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जनपद में लगभग 17 सौ से 18 सौ तक वाहनों का राजस्व बकाया है जिसमें बीस हज़ार से ऊपर राजस्व बकाये वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर सूचित किया जा रहा है। राजस्व वसूली हेतु शिविर भी लगाए जायेंगे। 

उल्लेखनीय है कि जनपद बाराबंकी में तैनात रही एआरटीओ अंकिता शुक्ला का स्थानांतरण जनपद गाजियाबाद होने के पश्चात प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जनपद हमीरपुर के तेजतर्रार एआरटीओ अभिजीत राय को बाराबंकी जिले की कमान सौंपी गई है। जो एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, लगनशील, परिश्रमी व तेजतर्रार युवा अधिकारी हैं। यह मऊ जनपद के मूल निवासी हैं। जनपद पीलीभीत, बदायूं, हमीरपुर में भी रह चुके हैं। इनके बाराबंकी में कार्यभार ग्रहण करते ही दलालों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ अभिजीत राय का कहना है कि कोई भी व्यक्ति आरटीओ कार्यालय से संबंधित कार्य हेतु सीधे मुझसे मिल सकता है। मैं शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार कार्यालय में मौजूद रहता हूँ। अभिजीत राय मे बताया कि लर्निंग, फिटनेस, डीएल का कार्य ऑनलाइन हो जाने से कार्यालय पर अनावश्यक भीड़ अब नहीं रहती है। शासन की मंशा के अनुरूप जनता के कार्यों हेतु कार्य दिवस में सदैव उपलब्ध रहूँगा। राजस्व बकाये की वसूली के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए बकायेदारों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहूँगा। 

नवागत एआरटीओ बाराबंकी अभिजीत राय का सहयोग आर आई बलवंत सिंह समेत संपूर्ण कार्यालय का स्टॉफ यूनिटी पूर्वक शासकीय कार्यों के निस्तारण हेतु कटिबद्ध है।

*उमाकान्त बाजपेयी* 

Post a Comment

Previous Post Next Post