विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा भव्य पौधारोपण एवं निःशुल्क पौधा वितरण अभियान

श्री धर्मेंद्र योगी उर्फ धर्मेश्वर जन सामान्य से अपील करते हुए।
      पर्यावरण वरण दिवस पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान गोरखपुर के सहयोग से पर्यावरण दिवस पर योग फिटनेस  संस्थान का पौध रोपण का विशेष कार्यक्रम

गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क पौधारोपण, पौध वितरण एवं ग्रीन जूस वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। योगी धर्मेश्वर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। संस्था के प्रमुख योगी धर्मेश्वर ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रखी गई है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ग्रीन जूस भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

संस्था ने सभी पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है मुख्य संदेश “सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम।” “एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण संरक्षण का महान अभियान।” इस अभियान में राज्यकीय उद्यान विभाग मोहद्दीपुर, जय अम्बे ज्वैलर्स दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आर एन शेयर का विशेष योगदान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post