रवि प्रकाश त्रिपाठी (करुण गोरखपुरी)
गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना), गोरखपुर की मासिक बैठक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सूचना भवन स्थित सूचना कार्यालय, शास्त्री चौक के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।
आइसना के महासचिव रवि प्रकाश त्रिपाठी (करुण गोरखपुरी) ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों, पत्रकार हितों, आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ लघु समाचार पत्रों की वर्तमान स्थिति, उनके समक्ष मौजूद आर्थिक, प्रशासनिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों तथा उनके हितों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को सशक्त बनाने, सरकारी विज्ञापन नीति, पंजीकरण संबंधी समस्याओं और पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों के कल्याण एवं लघु समाचार पत्रों की मजबूती के लिए आवश्यक कदमों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
महासचिव ने सभी सदस्यों से अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के साथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व बैठक स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं लघु समाचार पत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रभावी समाधान और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
