साधक ध्रुवतारे की तरह चमकते रहते है।

 सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सुबुद्धा भरती जी मुखारविंद से संबोधित करती हुई।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान तारा मंडल गोरखपुर के तत्वावधान में भव्य गुरुपूजा का आयोजन दिनांक 29/02/2026 को देवरिया बाईपास रोड गोरखपुर में किया गया।इस अवसर पर मुख्यालय से पधारी आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या सुश्री सुबुद्धा भारती जी ने गुरू महिमा बखान करते हुए कहा कि गुरू शिष्य का निर्माण करता और जो शिष्य गुरु के बताए मार्ग पर चलता है वह साधक ध्रुवतारे की तरह चमकता है,इसके अतिरिक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की कई लीलाओं मर्मिक वर्णन किया उपस्थित भक्ति जानो की आँखों में आंशू छलक आए।सत्संग के पूर्व भजन की टोली ने सुमधुर संगीत प्रस्तुत किया उक्त के अतिरिक्त अन्य स्वामी जानो ने अपने भाव पुष्प गुरू महाराज जी के चरणों में प्रस्तुत किये। पंडाल गुरू प्रेमियों से खुश खचाखच भरा था, श्री गोविंद शरण गुप्ता,श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी,श्री सुनील कुमार शर्मा,श्री अनिल शर्मा,श्री सिया बिहारी जी ,सत्य नारायण मास्टर साहब, श्री दीपक कुमार शर्मा , श्री मदन यादव जी, श्री दयाराम जी,रामकेश चतुर्वेदी,श्री एम पी सिंह,आदि सेवादार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  अतिरिक्त स्वामी अर्जुनानंद दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के ब्रांच कोआर्डिनेटर सहित स्वामी  प्रभुतानंद ब्रह्मेशानंद, स्वामी विष्णु प्रकाशनंद आदि तथा सेवादार  विशेष रूप से अपने योगदान में लगे रहे। 


















Post a Comment

Previous Post Next Post