बाराबंकी में कृषक गोष्ठी का आयोजन
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को जनपद बाराबंकी में विपणन निदेशक श्री योगेंद्र कुमार जी का आगमन किसान सेवा केंद्र बाराबंकी में हुआ । साथ में राज्य विपणन प्रबंधक श्री यतेंद्र कुमार जी, उप महाप्रबंधक श्री एस पी सिंह जी उपस्थित रहे। इफको के तत्वाधान में एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विपणन निदेशक श्री योगेंद्र कुमार जी किसानो को संबोधित करते हुए बताया कि मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का व्यवहार करना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता को कम करते हुए प्राकृतिक खादों का समावेश करने से रासायनिक उर्वरकों की दक्षता बढ़ती हैं तथा मिट्टी की उर्वरता अक्षुण बनी रहती है उत्पादन लागत में कमी भी आती है तथा उच्च गुणवत्ता युक्त फसलों से उत्पादन मिलता है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या द्वारा किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग लाभ तथा प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ में नैनो कॉपर,नैनो जिंक,सागरिका एवं जल विलेय उर्वरक के बारे में भी विस्तार से बताया । कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत घटती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल की गुणवत्ता तथा उपज़ बेहतर होती है जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है। इस कार्यक्रम में कृषि स्नातक प्रशिक्षु श्री यज्ञत सिंह, किसान सेवा केंद्र प्रभारी गुलाम अब्दुल कादिर सहित 60 से अधिक संख्या में किसान उपस्थित रहे।
राजकीय शोध प्रक्षेत्र, बाराबंकी में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधारित ट्रायल्स का अवलोकन इफको के विपणन निदेशक डॉ. योगेंद्र कुमार जी एवं राज्य विपणन प्रबंधक श्री यतेंद्र कुमार तेवतिया जी ने किया।
उमाकांत बाजपेई जी
