साधकों की विभिन्न गतिविधियां अपने योग गुरू के साथ
गोरखपुर, 4 अगस्त। परम् श्रद्धेय आचार्य श्री बालकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में ॐ फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोरखपुर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जड़ी-बूटी एवं औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन को 700 से अधिक औषधीय पौधों का वितरण व उसके महत्व, आयुर्वेदिक जीवनशैली, योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, नीम, अपराजिता सहित 25 प्रकार के विभिन्न औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा उनके उपयोग एवं संरक्षण की जानकारी भी दी गई तथा 101 लीटर ग्रीन जूस वितरण हुआ व रोगानुसार दिव्य औषधियों का क्वाथ और पेय रस वितरण किए गए।
संस्थान के योगाचार्य योगी धर्मेश्वर जी ने कहा कि आचार्य श्री बालकृष्ण जी का जीवन आयुर्वेद, योग, स्वदेशी एवं मानव सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित है। उनके प्रेरणादायी कार्यों से करोड़ों लोग स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर एवं आसपास अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आचार्य श्री बालकृष्ण जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। संस्थान द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि भविष्य में भी योग, आयुर्वेद, पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी जय अंबे ज्वेलर्स आर्यन शेयर सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट दिव्या ज्योति संस्थान व राजकीय उद्यान विभाग रहे इस अवसर पर जिला निरीक्षक महिला प्रभारी श्वेता साहनी, शोभा पांडे, लुसी मोर्य, प्रेम चौरसिया, रंजना गौड़, माधुरी, शीला, प्रतिमा, ऊषा, संजय, सोहन, संतोष, संतलाल, मुकेश साहनी, हरेन्द्र, सीमा स्याल, संगीता, ममता, मीना, परी, ओम, मीनू ईत्यादि सैकड़ों से अधिक लोगों का समर्पण रहा।
जारीकर्ता:
ॐ फिटनेस योग संस्थान
नोट:- यह समाचार स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

