धरने को संबोधित करते हुए महामंत्री
नरसिंह प्रसाद सिंह
धरने पर बैठे हुए सेवा निवृत कर्मचारियों का समूहगोरखपुर ,प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर का विशाल धरना,दिनांक 29/09/2026 को रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम में आयोजन किया गया जिसमें नरसिंह प्रसाद सिंह,पूर्णमासी प्रसाद ,इंजीनियर सी पी एन सिंह, उमा शंकर आर्य, अर्जुन सिंह, कमोद तिवारी आदि तमाम नेताओं ने मुख्य रूप से आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रिफ्रेंस में दिनांक 31/12/25 में सेवा निवृत कर्मचारियों को शामिल न किए जाने को लेकर चिंता जताई गई,और प्रधान मंत्री अनुरोध किया गया इसे अविलंब सुधार करते हुए सम्मलित किया जाए।इसके साथ ही साथ 12 सूत्रीय मांगों को प्रधान मंत्री जी भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया गया।धरने में मुख्य रूप से अश्वनी कुमार शुक्ला,मोहन लाल, राम अवध, रणवीर सिंह,जय गोविंद यादव,रवि प्रकाश त्रिपाठी,राम दुलारे सहित असंख्य सेवा निवृत कर्मचारी में शामिल हुए।
