विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग 2027 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।


    कार्यक्रम में प्रतिभागी गण अपने प्रमाण पत्र के साथ

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग 2027 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में दिनांक 28 नवंबर 2026 को टाउन हॉल,गांधी पार्क में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, गोण्डा द्वारा मंडल स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उक्त अवसर पर दीपक गुप्ता जिलामंत्री भाजपा,संदीप मल्होत्रा,जिला संयोजक उद्योग प्रकोष्ठ उपस्थित रहे। कुल 5 विधाओं में गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर एवं श्रावस्ती के जनपद स्तर पर विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अगले माह राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम लखनऊ में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कविता लेखन में बहराइच की रोहिणी शुक्ला प्रथम,बलरामपुर के नमन श्रीवास्तव एवं गोण्डा की आस्था द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसीतरह पेंटिंग में गोण्डा की आयुषी गुप्ता ने प्रथम,बहराइच की अंशिका द्वितीय एवं बलरामपुर के आकाशकृष्ण मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य समूह में जनपद बलरामपुर की टीम विजेता एवं गोण्डा की टीम उपविजेता रही। नुक्कड़ नाटक में बलरामपुर की टीम विजेता एवं गोण्डा की टीम उपविजेता रही। लोकगीत समूह विधा में बलरामपुर की टीम विजेता जबकि बहराइच की टीम उपविजेता रही।कार्यक्रम समापन के अवसर पर जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में उर्मिला पाण्डेय,शेफाली पांडेय,राजेश द्विवेदी,खुशनुमा खान आदि शामिल रहे तथा संचालन पारिजात तिवारी ने किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन ऋषिपाल सिंह द्वारा किया गया। विभाग से प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुष कुमार यादव,कुलदीप यादव, प्रिया यादव एवं सहर फात्मा ने सहयोग प्रदान किया।

       उमाकांत बाजपेयी,

शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post