सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा वर्षा
जब धरती माता से माँगा जाता है आशीर्वाद
सनातन धर्म में विवाह की परंपराओं में मटकोड़वा का विशेष स्थान है। इसे मटकोर भी कहा जाता है।
विवाह से पहले शुभ मुहूर्त में महिलाएं समूह बनाकर, सिर पर पूजा की डलिया और कलश लेकर, गीत गाते हुए मिट्टी खोदने के लिए जाती हैं।
ढोलक और मंजीरे की थाप पर मंगलगीत गाए जाते हैं। गीतों में देवी-देवताओं का आवाहन, दूल्हा-दुल्हन के सुखी जीवन की कामना और परिवार के सदस्यों के बीच हंसी-मजाक का भाव होता है।
मटकोड़वा की रस्म में मिट्टी खोदने के लिए कुदाल का इस्तेमाल किया जाता है। कई स्थानों पर कुदाल की भी पूजा होती है। मतलब पहले आप कुंवारे थे अब गृहस्थ जीवन से जुट रहे हैं।
मिट्टी लाने के बाद उसे विवाह की वेदी या मंडप बनाने में उपयोग किया जाता है।
इस दौरान धरती माता की पूजा की जाती है और उनसे विवाह समारोह को निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की जाती है।
यह परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन में धरती के महत्व को भी रेखांकित करती है।
एक लाइन में - मटकोड़वा सिर्फ मिट्टी खोदने की रस्म नहीं है, ये धरती माता को प्रणाम करके नए जीवन की शुरुआत करने की परंपरा है।
ताकि दूल्हा और दुल्हन का जीवन सुंदर ढंग से चल सके, और धरती माता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे।
ॐ श्री आशुतोषाय नमः
श्री सियाबिहारी जी ✍️
नोट:- लेख का उद्देश्य किसी को हानि अथवा ठेस पहुंचाना नहीं है।लेख, लेखक के अपने विचार या उनके द्वारा संकलित है इसमें प्रकाशक की सहमति आवश्यक नहीं है।
