पत्रकारों के हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासरत है पत्रकार समन्वय समिति-डा. सतीश चन्द्र शुक्ला।

 

                        सभा को संबोधित करते हुए 

                   वरिष्ठ पत्रकार डॉ सतीश चंद्र शुक्ल जी

बांसगांव (गोरखपुर)। "पत्रकार एकता बिना अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना हवा में लाठी भांजने जैसा है। एकता स्थापित कर हम अपने उद्देश्यों में सफल  हो सकते हैं और यह तभी सम्भव है जब देश के सभी पत्रकार एक हों। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति इस दिशा में पूरे देश में प्रयासरत है।' उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि संगठन के मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे बेलीपार थाने के सामने पीडी कम्प्लेक्स में संगठन की विशेष बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के संस्थापक 70 वर्षीय सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकार एकता का जो दीप जलाया है उसकी रोशनी सभी पत्रकार संगठनों को रास्ता दिखा रही है।

     बैठक को सम्बोधित करते हुए विद्वान पत्रकार सौरभ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में सभी पत्रकारों से समय की गम्भीरता को देखते हुए समय रहते एक होने की अपील की। आयोजन को सर्व श्री अतुल कुमार, दिनेश कान्त मिश्रा, दीनानाथ यादव, सूरज दीप तिवारी, वीपी मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा श्याम, सुनील मणि त्रिपाठी, केके त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र,  दयाशंकर प्रसाद, चन्द्र भूषण उपाध्याय, प्रतीक उपाध्याय, अनिल, शिव बिहारी तिवारी, राम किशुन प्रजापति, अजय कुमार दुबे, गणेश जी उपाध्याय,  विश्वनाथ उपाध्याय, संजय अग्रवाल, एचडी शर्मा,  अशोक कुमार, अनुराग सिंह, विवेक त्रिपाठी,  दिलिप कुमार, विकास सिंह,  पंचानन पाण्डेय,  सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, कृष्ण चन्द्र चौधरी, सुनील कुमार पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी समाजसेवी, संजय मिश्रा,  अवधेश कुमार सिंह समाज सेवी, शिव सागर सिंह समाज सेवी, मानवेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, कमलेश मणि त्रिपाठी, गौतम पाण्डेय आदि ने भाग लिया। अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष केसी चौधरी ने सभी पत्रकारों को आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे खुद और उनका संगठन  हर सुख दुख में उनके साथ सदैव मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post