*कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वामीनारायण ट्रस्ट द्वारा 11000 हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा*

                                   वीडियो देखे
चौरी चौरा। गोरखपुर। स्वामीनारायण ट्रस्ट खुरहरी द्वारा पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 27 नवंबर को 11000 हनुमान चालीसा के  पाठ का शुभारंभ योग्य ब्राह्मण  द्वारा स्वामी जी के आश्रम खुरूहरी में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गिरीश मोहन पांडे ने बताया की 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण के कार्यक्रम के क्रम में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः 11:00 से हनुमान चालीसा का 11000 अनवरत पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोई भी श्रद्धालु या भक्त शामिल होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकता है। जिसके लिए बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा की पुस्तकों की व्यवस्था कर ली गई है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्वामी गिरीश मोहन पांडे नरसिंह दुबे प्रभाकर दुबे रामाश्रय दुबे अक्षय कुमार पासवान धर्मेंद्र यादव विनोद विपिन शर्मा आनंद पांडे विनोद निषाद अभिषेक पांडे अजय पांडे शिवम पांडे मनीष प्रदीप श्रीवास्तव दुर्गेश मिश्र सहित दर्जनों लोगों का विशेष योगदान मिल रहा है।

                                       दुर्गेश मिश्र,
                                     समाचार प्रनिधि 

Post a Comment

Previous Post Next Post