साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी
चंपा देवी पार्क में भागवत कथा समापन के बाद अष्टम दिवस हवन और पूजन के साथ पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सर्व प्रथम साध्वी सुश्री कालिंदी भारती सहित पंजाब से पधारे साध्वी एवं संत जनों ने आहुतियां डाली और उसके उपरांत संस्थान के कोऑर्डिनेटर, स्वामी श्री अर्जुनानंद जी, श्री प्रबुधानंद जी,श्री स्वामी ब्रहमेशानंद स्वामी विष्णुप्रकाशानंद जी, स्वामी श्री विश्वस्ववरूपानंद जी ,महात्मा कमल जी,महात्मा जसबीर जी,महात्मा श्रीराम जी,महात्मा ऋषिकेश जी,ने आहुतियां डाली।इसके उपरांत मुख्य यजमान श्री पुष्प दंत जैन उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, श्री राजेश कुमार तुलस्यान श्री आर सी सिंह आदि तमाम यजमानों ने पूजन किया और आहुतियां भी डाली, कथा के दो माह पूर्व से ही श्री गोविंद शरण गुप्ता,श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी,श्री अनिल शर्मा,श्री सुनील कुमार शर्मा आदि कथा के अंत तक और कथा दरम्यान लगे रह कर प्रचार प्रसार किया और उन्होंने ने भी अपनी आहुतियां डाली,इसके अतिरिक्त सौम्या त्रिपाठी, ई.श्रेष्ठा गुप्ता,आदि तमाम भक्तो ने यज्ञ में अपनी आहुतियां अर्पित की। इसके उपरांत यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन हुई।
