हर्षित सिंह का शूटर में शानदार प्रदर्शन।

                                 श्री हर्षित सिंह

गोरखपुर , श्री हर्षित सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष राष्ट्रीय स्तर के पैरा शूटर  है यह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2022 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं तथा वर्ष 2021 से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए ट्रायल दे रहे हैं इनके द्वारा अब तक 18 पदक जीते गए हैं जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर के अलावा नव राज्य स्तरीय पदक हैं राज्य स्तरीय पदको मैं 6 स्वर्ण पदक तथा तीन रजत पदक प्राप्त किए हैं साथ ही जिला स्तरीय 8 स्वर्ण पदक भी प्राप्त किए हैं हर्षित सिंह जौनपुर जनपद के मूल निवासी हैं तथा जन्म से दोनों पैरों से विकलांग हैं तथा चलने में असमर्थ हैं इनके द्वारा शूटिंग की शुरुआत वर्ष 2018 के दिसंबर माह से जनपद बागपत से शुरू की गई है वर्तमान में यह गोरखपुर में निवास कर रहे थे तथा उनके पिता श्री प्रदीप कुमार सिंह वर्तमान में उप जिलाधिकारी बांसगांव /ओएसडी गोरखपुर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्य कर रहे हैं विकलांग रहते हुए भी इनके द्वारा अपने जीवन से संघर्ष करते हुए शूटिंग क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक में खेलने का सपना है तथा देश का नाम रोशन करने का सपना है साथ ही हर्षित सिंह वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।


                    श्री दुर्गेश मिश्र,  समाचार प्रतिनिधि


Post a Comment

Previous Post Next Post