*अधिवक्ता मातृशक्ति मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन।*

  

             मातृशक्ति मतदाता 

             जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ । 2 मई को प्रांतीय महामंत्री अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत मीनाक्षी परिहार सिंह, के संयोजन में अधिवक्ता मातृशक्ति मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन ASG हॉल, उच्च न्यायालय लखनऊ में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संघ की अवध प्रांत की प्रचार प्रमुख एवं महिला समन्वय की सह प्रांत संयोजिका अंजू प्रजापति जी ने शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर के आस पास के लोगों को मतदान वाले दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। गर्मी और धूप की परवाह न करते हुए हमे राष्ट्र को और मजबूत करने के लिए मतदान करना होगा। संगोष्ठी की आयोजक श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे अपना मतदान राष्ट्र हित में करना चाहिए जिससे कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया। इस संगोष्ठी में सैकड़ों कि संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।

             उमाकांत बाजपेयी एडवोकेट एवं,

        शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार बाराबंकी 

Post a Comment

Previous Post Next Post