अधिवक्ता परिषद अवध उच्च न्यायालय इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न।

 

              होली मिलन में सम्लित अधिवक्ता

अधिवक्ता परिषद अवध उच्च न्यायालय इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 20.03.2025 दिन गुरुवार को दयानंद पार्क, विक्रांत खंड, गोमती नगर, लखनऊ में उच्च न्यायालय इकाई  लखनऊ और जिला इकाई लखनऊ के पदाधिकारी एवं अनेक अधिवक्ताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर जोन) श्री श्रीहरि बोरिकर जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सर्वप्रथम सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को मात्र अपने मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, आवश्यकता है कि अधिवक्ता समाज और राष्ट्र के विभिन्न अन्य विषयों पर भी जानकारी एकत्रित करें और निस्वार्थ भाव से उन मुद्दों को न्यायलय के समक्ष पैरवी करे, जिससे कि राष्ट्र हित के विषयों का उचित समाधान हो सके।

 इस अवसर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत कि महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह, उपाध्यक्ष अवध प्रांत श्री अनिल कुमार पाण्डेय,अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता अजय कुमार पाण्डेय, प्रशांत सिंह अटल, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र राय, रंजीता वाल्मीकि, आशुतोष शाही,अजय कुमार त्रिपाठी, पूजा सिंह, अजय त्रिपाठी, अमित राय, उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष दिवाकर सिंह कौशिक, महामंत्री अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर नाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक सरन, राम आसरे वर्मा,प्रीति कश्यप, रुचि गुप्ता, आकांशा शाह, प्रमिला सिंह, तनु भारती, आदित्य सिंह, अवधेश पाण्डेय,अमित दीक्षित, अभिनव मणि त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, हिमांशु सूर्यवंशी, सच्चिदानंद गोस्वामी, राजेश कुमार सिंह, अभ्युदय प्रताप सिंह, रूपेश कसौधन, अश्विनी सिंह, संजय मिश्र, रविन्द्र प्रताप सिंह,प्रशांत कुमार सिंह, रणविजय सिंह, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ल,सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश चन्द्र पाण्डेय लखनऊ सिविल कोर्ट इकाई के महामंत्री अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव, हरि गोविंद दुबे, हरि कृष्ण वर्मा, अंबुज सिंह, राहुल शुक्ला, राजा जनक सिसोदिया, श्री कृष्ण पाठक, देवेश बाजपेई, उद्भव मिश्रा, अवनीश धर द्विवेदी, दीपक शुक्ला, सूर्य कान्त अवस्थी,सौरभ राय, सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

               श्री उमाकांत बाजपेई, 

          शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post