गोरखपुर! भारतीय विद्वत् महासंघ के तत्वावधान में आयोजित परशुराम जयंती समारोह अँधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर पर धुमधाम से मनाया गया!
समारोह की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सदस्य पं अश्विनी कुमार मिश्र शास्त्री तथा संचालन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया! इस दौरान सर्वप्रथम ब्राह्मणों के देवता भगवान विष्णु के छठे अवतार धर्म रक्षक निति विदारक भार्गव वंशज ब्राह्मण शिरोमणि सनातन रक्षक भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चंदन ,धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सभी विद्वतजनों ने स्वस्तिवाचन मंगलपाठ किया! अध्यक्षता कर रहे पं अश्विनी कुमार मिश्र एवं संचालन पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य व ज्योतिष यज्ञ संस्कार समिति के अध्यक्ष पं वैद्यनाथ द्विवेदी ने परशुराम जी के जीवनी पर सक्षिप्त मे प्रकाश डाला! पं बृजेश पांडेय ज्योतिषाचार्य ने कहा कि श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम लोक व समाज कल्याण एवं धर्म की रक्षा के लिए जमदग्नि ऋषि की पत्नी रेणुका के गर्भ से उत्पन्न होकर सभी सनातनियों की रक्षा किये!
पितामह भृगु द्वारा नामकरण संस्कार के अन्नतर नाम राम तथा शिव जी द्वारा प्रदत परशु फरसा धारण किए रहने के कारण पशुराम कहलाये! उन्होंने महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की! भगवान परशुराम जी चिरजीवी हैं। "अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनुमांश्च विभीषण: !
कृप: परशुरामश्च सप्तैते चिरजीविन:।। अश्वत्थामा, हनुमान जी और विभीषण की भाँति भगवान परशुराम जी भी चिरंजीवी हैं। भगवान परशुराम जी का श्रीराम के काल में व श्रीकृष्ण के काल में भी होने की चर्चा होती है तथा कल्प के अंत तक वे धरती पर ही तपस्यारत रहेंगे.वे योग, वेद और नीति में पारंगत थे! जयंती समारोह में पं अश्विनी कुमार मिश्र शास्त्री، पं बृजेश पांडेय ज्योतिषाचार्य,पं वैद्यनाथ द्विवेदी, पं वेदप्रकाश दूबे , पं संदीप मणि ,पं प्रदुम्न शुक्ल, पं कमलेश पं राम सूचित उपाध्याय, पं राजू तिवारी, पं नीरज पाठक , पं गणेश पाण्डेय, पं विनायक त्रिपाठी ,पं जयकृष्ण पाण्डेय, पं शिवाकांत तिवारी, पं शिवम तिवारी , पं शिवम त्रिपाठी, पं शशिभूषण पाण्डेय, पं राघव मिश्र, पं प्रिंस दूबे, पं वेदप्रकाश चतुर्वेदी,पं अभिषेक मिश्र,पं पप्पू पाण्डेय, पं मोहन तिवारी, पं सुमित तिवारी पं रणजीत पाण्डेय ,पं भरत पाण्डेय पं राजकुमार दूबे पं सूरज पं निवेश मिश्र , पं रविन्द्र पाण्डेय पं मयंक मिश्र पं गिरीश मिश्र पं शुभम तिवारी पं उपेन्द्र मणि त्रिपाठी पं दिवाकर दूबे पं वेदप्रकाश दूबे , पं त्रिभुवन त्रिपाठी पं राजू पाण्डेय पं मोहित पाण्डेय ,पं त्रिपुरारी पाण्डेय, पं रमेश त्रिपाठी ,पं विकास त्रिपाठी, पं वेदप्रकाश पाण्डेय, पं रामप्रताप मिश्र , पं गिरिजेश मिश्र ,पं मिथिलेश तिवारी आदि विद्वत्जन उपस्थित रहे!
राप्ती प्रवाह ,संवाददाता
