*पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि का बिहार के रामगढ़ व चेनारी विधानसभा मे चुनाव प्रचार में तूफानी दौरा।*

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा 7 नवम्बर को।*

*दलित मतदाताओं पर पूर्व सांसद ने छोड़ दी अमिट छाप।*

लखनऊ। आगामी 11 नवम्बर को द्वितीय चरण में संपन्न होने वाले बिहार प्रांत के विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बिजनौर लोकसभा-5 से निर्वाचित रह चुके भाजपा के पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने कैमूर जनपद के रामगढ़ विधानसभा तथा रोहतास जनपद के चेनारी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लगभग दो पखवाड़े से पूर्व सांसद दोनो विधानसभाओं में अपने सुरक्षाकर्मी के साथ डेरा डाले हुए हैं। 

अवगत कराना है कि रामगढ़ विधानसभा में लगभग सवा तीन लाख मतदाता तथा लगभग 300 बूथ हैं जिसमें लगभग 55 हजार एस सी मतदाता हैं। रामगढ़ विधानसभा के एन डी ए प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह चौहान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी निरंतर पूर्व सांसद के साथ तूफानी दौरा दिन रात कर रहे हैं। वहीं चेनारी विधानसभा में लगभग 3 लाख 6 हजार मतदाता हैं जिसमें लगभग 75 हजार मतदाता दलित समुदाय से हैं। चेनारी में लगभग 300 बूथ हैं। चेनारी में लोक जनशक्ति प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व सांसद के साथ जिलाध्यक्ष समेत मंडल व बूथों के पदाधिकारी निरंतर तूफानी दौरा कर रहे हैं। आगामी 7 नवम्बर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की बिहार में  जनसभा प्रस्तावित है। जिसमें रामगढ़ और चेनारी विधानसभा सहित समस्त विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में हुंकार रैली में प्रधानमंत्री जी मतदाताओं को मंच से संबोधित करने और बिहार की जनता से भाजपा समर्पित सभी प्रत्याशियोँ को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे। 

वैसे प्रधानमंत्री जी के 07 नवम्बर को चुनावी दौरे को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बन चुकी है । पहले चरण का चुनाव 6 नवम्बर  को तथा दूसरे चरण का चुनाव 11 नवम्बर को संपन्न होंगे जिसको सभी प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार तो बनना तथा माना जा रहा है। वहीं बिजनौर के तेजतर्रार, जुझारू, कर्मठ भाजपा के पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि का चुनाव प्रचार दलित समुदायों के बीच एक अमिट छाप छोड़ चुका है। पूर्व सांसद के साथ जनपद कैमूर के रामगढ़ और जनपद रोहतास के चेनारी विधानसभा के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता, भाजपा के मंडल व बूथों के पदाधिकारी चुनाव प्रचार में दिनरात अपनी ताकत झोंक रहे हैं। 

बिहार प्रांत का उपरोक्त चुनाव पूरे देश की दिशा और दशा तय करेगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने चेनारी विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें हज़ारों कार्यकर्ता एवं मंडल व बूथ के पदाधिकारी तथा मतदाता मौजूद रहे। उक्त विधानसभाओं में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर व संत गुरु रविदास के अनुयायी पूर्ण रूप से संगठित हो चुके हैं।

                 उमाकांत बाजपेई, 

          शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post