गुरु नानक जयंती समारोह संपन्न

  

    डॉ हनुमान प्रसाद चौबे द्वारा रचित "गीत मीत"काव्य 

             संग्रह का विमोचन करते हुए अतिथि गण।

गोरखपुर,5 नवंबर 2025 को नगर-ग्रामोत्थान प्रतिष्ठान,गोरखपुर के तत्त्वावधान में प्रधान कार्यालय पर “गुरु नानक जयंती”बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में श्री पवन कुमार त्रिपाठी,उपसभापति ,नगर निगम, गोरखपुर,मुख्य अतिथि थे एवं डा०हनुमान प्रसाद चौबे ने संचालन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्री चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा ‘अकिंचन’ के द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम में ही डॉक्टर हनुमान प्रसाद चौबे की पुस्तक”गीत मीत के”कविता संग्रह का विमोचन भी हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री कृष्ण कुमार पांडेय, अनिल कुमार विश्वकर्मा, इंदु प्रकाश चौबे, दिनेश गोरखपुरी, जिज्ञासा त्रिपाठी ,अरुण कुमार श्रीवास्तव ‘शम्स’गोरखपुरी आदि तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में बोलते हुए श्री पवन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज किसी भी महापुरुष/समाजसेवी की जयंती के शुभ अवसर पर उसके सामाजिक तथा राष्ट्रीय योगदान को जानना हमारे दिशा निर्देश के़ लिए आवश्यक है,तभी जयंती मनाना सफल होगा।आज इस पावन अवसर पर डां०हनुमान प्रसाद चौबे जी का काव्यसंग्रह”गीत मीत के”विमोचन का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ ।श्री चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा ने सभी के भाषणों की समीक्षा की‌।श्री अरुण कुमार ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती दोनों ही पावन पर्व है।अंत में संस्था के संयोजक डॉ हनुमान प्रसाद चौबे ने सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

                    डॉ हनुमान प्रसाद चौबे 

                         संयोजक

Post a Comment

Previous Post Next Post