“आज की महिलाएं समाज में”संगोष्ठी सम्पन्न ।

 

                  कार्यक्रम में समील प्रबुद्ध वर्ग

नगर -ग्रामोत्थान प्रतिष्ठान, पुराना गोरखपुर, गोरखपुर के तत्त्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था के प्रधान कार्यालय पर आयोजित “आजकी महिलाएं समाज में”विषयक संगोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि नगर गोरखपुर के उप सभापति श्रीपवन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि श्री दानिका

प्रसाद विश्वकर्मा, अध्यक्ष डां०प्रेमलता रसबिन्दु और संचालक डां०हनुमान प्रसाद चौबे रहे। कार्यक्रम का श्रीगणेश 

डां०चौबे की सरस्वती -वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित कु० सची त्रिपाठी ने 

महिला विकास पर सुंदर भाषण दिया और मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा प्रमाण पत्र और मुद्रा से सम्मानित की गयी। श्रीमती आभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लड़केऔर लड़कियों के पालन-पोषण में भेद करनेवाले समाज में महिलाओं का यथोचित विकास संभव नहीं है।श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा  कि आज भी महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विश्वकर्मा नेकहा–आरंभसेहीनारीआदरणीय,वंदनीय और पूजनीय रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने

अपने उद्बोधन में महिला -उत्थान पर विशद प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाओं का काफी विकास हुआ है ,फिर भी अपेक्षित विकास अभी शेष है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती रसबिन्दु ने कहा - राष्ट्र का सम्मान हैं बेटियां। जीवन का अभिमान हैं बेटियां।।कार्यक्रम में उपस्थित श्री इन्दु प्रकाश चौबे,कौशलचंद्र उपाध्याय, रामकृष्ण मणि त्रिपाठी, जिज्ञासा,कृष्ण कुमार पांडेय आदि ने भी भाग लिया और महिलाओं के समुचित विकास केलिए समाज के मानसिक परिवर्तन कीआवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अन्त में आयोजक संस्था अध्यक्ष अणिमा त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समाप्ति कीघोषणा की।

             अणिमा त्रिपाठी 

            संस्था अध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post