ऊपर बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
लखनऊ 18/4/2026 श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रहित व्यापार मंडल की अध्यक्षता में लक्ष्मी कृष्णा बैंक्वेट मुलायम नगर इंदिरा नगर लखनऊ में बैठक संपन्न हुई, बैठक में व्यापारियों के हित में कई कल्याणकारी मुद्दों पर विचार किया गया एवं राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी की घोषणा की गई सर्वजीत सिंह ने अपनी कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम नरेश भारती, रजनीकांत मिश्रा, श्रवण तिवारी, महासचिव संगठन श्री मनोज सिंह सूर्यवंशी, महासचिव श्री गोपाल द्विवेदी, हरदीप सिंह, कमलेश्वर त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी आर. सी शर्मा निरंकारी, राष्ट्रीय सचिव विपिन सिरोही, अनिल सिंह, रौशन सिंह बनाए गए, संगठन की बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया की उत्तर प्रदेश को मजबूत करने के लिए जल्दी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का गठन किया जाएगा जिसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के मीडिया के सामने होगा, बैठक में ही लक्ष्मी कृष्णा बैंक्वेट के मालिक ज्ञानू चतुर्वेदी को मध्य जोन का संयोजक बनाया गया, बैठक में उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द मध्य विस्तार करवा कर एक-एक इकाई का गठन करवाएंगे, वही उत्तर प्रदेश के गठन की प्रक्रिया में वीरेंद्र यादव को उत्तर प्रदेश के संयोजक के रूप में जिम्मेदारी देने की बात कही गई जिस निर्णय को अभी सुरक्षित रखा गया, उत्तर प्रदेश में शिक्षा जगत को पैना धारदार करने के दयानंद इंटर कॉलेज के मालिक को उत्तर प्रदेश के संरक्षक कमेटी में रखा गया, शिक्षा प्रकोष्ठ की निगरानी श्री राम उजागर मिश्र जी के हाथों में होगी, राष्ट्रहित व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने बताया राष्ट्रहित व्यापार मंडल विगत 2012 से व्यापारियों के हित के लिए कई लड़ाई लड़ चुका है और सदैव संघर्षील रहा है, किन्हीं कारण से संगठन शुसुक्त अवस्था में चला गया था, लेकिन राष्ट्रीय कमेटी की बैठक के उपरांत या निर्णय किया गया कि अब संगठन को संपूर्ण भारतवर्ष में विस्तार दिया जाएगा मुख्य रूप से अभी उत्तर प्रदेश को लिया जा रहा है उसके बाद उत्तराखंड में विस्तार होगा, अपनी कमेटी की घोषणा करते हुए सर्वजीत सिंह ने सभी को दिल से बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त किया की सभी पदाधिकारी संगठन में न्याय संगत से कार्य करेंगे और जल्दी संपूर्ण भारतवर्ष में संगठन का विस्तार करेंगे..
श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रहित व्यापार मंडल
