मातृ दिवस पर 17 पार्कों में योगाभ्यास व 51 लीटर ग्रीन जूस वितरण।

              मातृ दिवस पर मातृ छाया में साधक गण
     निः शुल्क योग शिविर का विभिन्न पार्कों में आयोजन

गोरखपुर। मातृ दिवस के पावन अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा गोरखपुर के 17 सार्वजनिक पार्कों महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार 2, सहारा स्टेट, ईको पार्क, अंध विद्यालय, रामघाट, मानसरोवर, नगर निगम, लक्ष्मी बाई पार्क, लोको शेड स्पोर्ट पार्क, विंध्यवासिनी पार्क, अम्बेडकर पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क आदि पार्कों में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। मानसिक जन मातृछाया बैंक रोड, और गोकुलधाम वृद्ध आश्रम रुस्तमपुर में वृद्धों को भी योग से जोड़ा गया।इस अवसर पर योगाभ्यास के साथ-साथ 51 लीटर ग्रीन जूस का वितरण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के संस्थापक योगी धर्मेश्वर ने सभी मातृ शक्तियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक मां और परिवार को स्वस्थ रखना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी मां रोगों से पीड़ित न रहे और स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए।” उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 8 वर्षों से लगातार योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जन-जन तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है। आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर संस्था घर-घर पहुंचकर लोगों को योग से जोड़ने का अभियान चला रही है, ताकि गुरु गोरखनाथ की पावन भूमि से विश्व को स्वास्थ्य और एकता का संदेश दिया जा सके। वही जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी ने कहा कि योग हमारी संस्कृति, शक्ति और एकता का प्रतीक है। योग के माध्यम से असाध्य रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा लोगों को दवाइयों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग सीखने और दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

मातृ दिवस पर सभी पार्कों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नारी शक्तियों ने योगाभ्यास कराया, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी पर्चे वितरित किए तथा ग्रीन जूस पिलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं युवाओं एवं अन्य साधकों ने भी कदम से कदम मिलाकर सेवा कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी साधकगण, योग प्रशिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे तथा सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

5/10, 11:28 AM DharmeswarYogi: इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, शोभा पांडे, प्रेम चौरसिया, रंजन गौड़, सरिता, अनिता दास, मीना मुखिया, विकास चौरसिया, अश्वनी ओम, मुकेश, संगीता, वर्षा, अदिति, आरिफ समानी, संजय गौड़, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. रामाज्ञा सिंह, आशा त्रिपाठी, पूजा, निर्मला, नीलम, बिंदु, परशुराम निषाद, प्रतिमा, उषा एवं मीनू सहित सैकड़ों लोगों ने सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया तथा ग्रीन जूस ग्रहण कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post