दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 2 मई से 8 मई तक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन।

            स्वामी श्री अर्जुनानंद जी प्रेस वार्ता करते हुए

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 2 मई से 8 मई तक, शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक, रामलीला मैदान, जिला देवरिया में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या कथाव्यास साध्वी सुश्री विदुषी भाग्यश्री भारती जी व्यास पीठ पर सुशोभित होंगे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पिछले 4 दशकों से विभिन्न प्रकार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधिया करती आई है। जनमानस को आध्यात्मिक लाभ पहुंचाने हेतु इस प्रकार के कथाओं का आयोजन संस्थान करती है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी अर्जुनानंद जी ने प्रेस वार्ता में उपरोक्त बात कही एवं साथ में अपील किया कि देवरिया जनपद के समस्त भक्तगण इस कथा में उपस्थित होकर अपने जीवन का कल्याण करें। इस कथा में केवल भागवत कथा का वाचन ही नहीं होगा बल्कि समस्त शास्त्रों पर आधारित वह ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति भी होगी। ब्रह्म ज्ञान अर्थात दिव्य नेत्र के माध्यम से ईश्वर को देखा जाता है। परमात्मा हर मनुष्य के घट में ही विराजमान है पूर्ण गुरु की कृपा से दिव्य नेत्र के माध्यम से परमात्मा का दर्शन करना ही वास्तविक ब्रह्म ज्ञान है। यह ब्रह्म ज्ञान इस भागवत कथा के माध्यम से जन्म मानस को प्राप्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post