पांच दिवसीय स्वास्थ्य कैंप भव्य रूप से सम्पन्न, 36 प्रतिभागियों ने लिया लाभ।

                   योग के लिए उपस्थित साधक गण
                       कार्यक्रम की अन्य झलकियां

गोरखपुर,ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग कैंप आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह कैंप लोगों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें आंख, कान, नाक, मुंह, गले और मस्तिष्क से संबंधित विशेष थेरेपी सिखाई गई। कैंप के दौरान नियमित रूप से योग क्लास में आने वाले प्रतिभागियों का नामांकन मात्र ₹200 की सामग्री लागत पर निःशुल्क किया गया। इस राशि का उपयोग केवल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके।

इस अवसर पर योगाचार्य योगी धर्मेश्वर (धर्मेंद्र योगी) ने बताया कि यह कैंप उन सभी लोगों के लिए है जो स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि “बीमारी आने से पहले ही यदि हम योग और प्राकृतिक क्रियाओं को सीख लें, तो अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। यदि कोई समस्या उत्पन्न हो भी जाए, तो इन क्रियाओं को घर पर करके उसे नियंत्रित किया जा सकता है।”

उन्होंने आगे बताया कि कैंप में सिखाई गई सभी प्रक्रियाएं षट्कर्म और पंचकर्म पर आधारित हैं, जिनके नियमित अभ्यास से आंख, कान, नाक, गले और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं से बचाव संभव है। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को कवल, गण्डूष, नस्य थेरेपी , जलनेति, आई वॉश, त्राटक, आई ड्रॉप, ईयर ड्रॉप, नोज ड्रॉप आदि की विस्तृत जानकारी और अभ्यास कराया गया। साथ ही क्षणविंदु तेल, अनु तेल, ज्योतिष्मती तेल, बादाम रोगन तेल, नारियल तेल, सरसों तेल, तिल तेल एवं घी के उपयोग से विभिन्न थेरेपी कराई गईं और उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विशेष रूप से इन स्थानों जैसे विंध्यवासिनी पार्क (राजकीय उद्यान विभाग), महंत दिग्विजयनाथ पार्क, लक्ष्मी पार्क, लालडिग्गी नेहरू पार्क अंध विद्यालय थेरेपी शिविर आयोजित की गई। इस पांच दिवसीय शिविर में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कैंप के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और लाभकारी बताया। संस्थान द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी, शोभा पांडे जी, तरुणा चेतनानी जी, रंजना गौड़ जी, शिला पॉल जी, प्रेम चौरसिया जी, प्रीति अग्रहरि, सोनी वर्मा, पूजा गुप्ता, सूर्य मणि, नीलम, मुखिया, मीना, सीमा स्याल, संगीता, ममता, गीता, शुभावती, ऊषा इत्यादि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post