नारी गौरव समारोह 2026 में मातृशक्तियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम की अन्य झलकियां
गोरखपुर। विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर पंडित तिलक राज शर्मा स्मृति न्यास, अमेरिका एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में “नारी गौरव समारोह 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, संस्कृति एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के आयोजक डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं फिल्म निदेशक साहिल खान रहे। इस दौरान पुष्पलता सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, एकता उपाध्याय, वंदना, डॉ. सरिता सिंह, गुड़िया यादव, डॉ. रागिनी पाण्डेय सहित कुल 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है तथा उनके सम्मान से ही संस्कारित एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में पुष्पदंत जैन, गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सुनिशा श्रीवास्तव, डॉ. पी. एन. सिंह, डॉ. नारायण यादव, सतीश चंद शुक्ला,डॉ. विनय श्रीवास्तव, कृपा शंकर राय, गौतम पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, डॉ. विवेक चतुर्वेदी, स्वामी विनय गुरु, अशोक राव, उमेश चंद मिश्र, राजा भाऊ सेठ ,श्वेतिमा माधव प्रिया, अभिषेक यादव, मिन्नत गोरखपुरी, आशीष रुंगटा, नवल किशोर नथानी एवं डॉ. विवेक सेठ, सुनील मणि त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन धरा धाम इंटरनेशनल परिवार द्वारा किया गया।

