गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में आगामी 27 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन, परिषद के स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह में गोरखपुर जनपद से कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
यह जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में देश के लगभग 20 राज्यों से आए पत्रकार भाग लेंगे तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. त्र्यंबक पांडे ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गोरखपुर जिले से शामिल होने वाले पत्रकारों की सूची तैयार कर राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी गई।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गेश मिश्र, राकेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश कुमार जायसवाल, डॉ. त्र्यंबक पांडे सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
