"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत 1200 से अधिक पौधों का वितरण एवं रोपण.

 

            विश्व पर्यावरण दिवस पर संबोधित करते हुए, 
                        धर्मेंद्र योगी उर्फ धर्मेश्वर.

   गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित गोरखपुर के संकल्प के साथ 1200 से अधिक पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति और मातृ सम्मान के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निःशुल्क ग्रीन जूस का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि राजकीय उद्यान विभाग मोहादीपुर के अधीक्षक श्री पारस जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के जनजागरण अभियान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। समाजसेवी श्रीमती सुधा मोदी जी ने अभियान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का एक भावनात्मक संदेश है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, राजकीय उद्यान विभाग मोतीपुर, जय अम्बे ज्वेलर्स एवं आर एन शेयर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, तरुणा चेतनानी, रंजमांस, प्रेम चौरसिया, सोनी, प्रीति, सरिता, सुभावती, उषा, संजय गौड़, आलोक गुप्ता, मुकेश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, डॉ. रामाज्ञा सिंह, मोहन वर्मा, रामबाबू, आदित्य बाबू, मुखिया जी, तारागढ़ दुबे, मीना, विनोद शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, सोहन लाल संत, माधुरी जी सहित सैकड़ों साधकों ने सहभागिता कर इस पुनीत अभियान को सफल बनाया। संस्थान के संस्थापक योगी धर्मेश्वर ने कहा कि "साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम" केवल एक नारा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्थान भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा आज पर्यावरण दिवस पर महंत दिग्विजय नाथ पार्क नौका विहार, लक्ष्मी पार्क, नगर निगम, अंध विद्यालय, लाल्डिगी नेहरू और विंध्यवासिनी पार्कों में पौधों का वितरण व रोपण किया गया

🌱 "एक पेड़ माँ के नाम — धरती माँ और जन्मदात्री माँ, दोनों का करें सम्मान।"

Post a Comment

Previous Post Next Post