21 जून को 21 पार्कों में योग के संकल्प के साथ योग जागरूकता अभियान प्रारंभ

 

 गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा "21 जून को 21 पार्कों में योग" अभियान के अंतर्गत योग जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस कार्यक्रम से जोड़ना है। अभियान के प्रथम चरण में 16 जून को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में योग जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 17 जून को अंध विद्यालय, 18 जून को नगर निगम परिसर, 19 जून को वी पार्क तथा 20 जून को अम्बेडकर पार्क में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैलियां आयोजित होंगी। संस्थान के संचालक योगी धर्मेश्वर ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। रैलियों के माध्यम से नागरिकों को नियमित योग अपनाने तथा 21 जून को अपने निकटतम पार्क में सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्थान ने सभी योग साधकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाएं। "योग करें, निरोग रहें — स्वस्थ गोरखपुर, स्वस्थ  भारत।"

Post a Comment

Previous Post Next Post