योग एक दिन सात दिन नहीं रोज करने की आदत डाले - योगी धर्मेश्वर
गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोरखपुर शहर के 26 विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 पार्कों का था लेकिन स्थान मिलने से 26 पार्क स्थलों को चयनित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज का निर्माण करना है।
संस्थान के संस्थापक योगी धर्मेश्वर ने बताया कि योग केवल एक दिन सात दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की जीवनशैली है इसे रोज करने की आदत डालनी चाहिए। सरकार एक दिन कराकर लाखों रुपए की बजट पेश करती मगर हमारी संस्थान बिना लागत के जमी स्तर पर चंद दान के सहयोग से संपन हो जाता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान वर्षभर योग जागरूकता अभियान चलाता है तथा हजारों लोगों को नियमित योगाभ्यास से जोड़ने का कार्य कर रहा है। फिटनेस संस्थान की क्लासेस प्रतिदिन सुबह 4 बजे नौका विहार से शुरू हो जाती और 7 पार्कों में रोज होता हैं।
21 जून को प्रातः निर्धारित समय पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निशुल्क व्यवस्था की गई है।
ओम फिटनेस योग संस्थान ने गोरखपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा "स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत" के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया है। प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को ई सर्टिफिकेट संस्था द्वारा दिया जाएगा।

