पत्रकार संघ ने किया डा. हितांशु को सम्मानित।

 

                   सम्मान करते हुए पत्रकार बंधु

बड़हलगंज। बड़हलगंज उपनगर के सर्राफा व्यवसायी व पत्रकार हरिश्चंद सोनी के पुत्र डा. हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रुप में चयन हुआ है। वह अब एम्स में अपनी सेवा देंगे। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हितांशु के चयन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उनकी प्राथमिक शिक्षा बड़हलगंज के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई है। उन्होंने उदयपुर के पैसेफिक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री अप्रैल 2026 में पूर्ण की और अब वह एम्स गोरखपुर से अपनी सेवा जनता को समर्पित करेंगे। सम्मानित करने वालों में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश चन्द्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, डा. एसडी दुबे आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post