0 मासिक बैठक में बोले संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष
0 हमारी आवाज अब सरकार तक पहुंच रही
गोरखपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के संयुक्त राष्ट्रीय मंच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति हुआ सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक में बोलते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर संगठित होना होगा तभी पत्रकारों का हित साधेगा। उन्होंने आगे कहा कि 6 वर्षों पूर्व पांच सदस्यों से इसकी नींव डाली गई थी आज हम हजारों की संख्या में देश के प्रत्येक प्रांत और केंद्र शासित प्रदेशों में अपना विस्तार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का यह कारवां लगातार आगे से आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी ने कहा कि आज हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि अब सरकार हमारी बातों को सुनाने लगी है। हमारे अनेक मांगों को सरकार ने मान लिया है। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय, व्यवस्था प्रमुख विश्वनाथ उपाध्याय, सत्यनारायण चन्द कौशिक, सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार प्रजापति, सूर्यकांत प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पंचानंद पाण्डेय, रामेश्वर मिश्रा, विमल कुमार बृजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम, मण्डल सूचना मंत्री गणेश उपाध्याय आदि कार्यक्रम में उपलब्ध थे।
