न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व लोकतंत्र की आधारशिला है ---न्यायमूर्ति अनीश गुप्ता


        अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड द्वारा                ऑनलाइन लेक्चर सीरीज का सफल आयोजन

*लखनऊ/नैनीताल, 15 जून 2026:* भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश– उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ट्विटर के माध्यम से ऑनलाइन लेक्चर सीरीज का सफल आयोजन किया गया।

 इस ऑनलाइन लेक्चर सीरीज का विषय 

 “ संविधान के प्रथम संशोधन के 75 वर्ष पश्चात – वर्तमान परिदृश्य में उसकी उपयोगिता ” रहा जिस पर सारगर्भित व्याख्यान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *माननीय न्यायमूर्ति श्री अनीश कुमार गुप्ता जी*, इलाहाबाद उच्च न्यायालय रहे , जिन्होंने प्रथम संशोधन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों से उसके संबंध तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार जोशी जी, महामंत्री उच्च न्यायालय इकाई उत्तराखंड द्वारा किया गया। इस आनलाईन कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड(देवभूमि )अधिवक्ता परिषद ब्रज, अधिवक्ता परिषद अवध और अधिवक्ता परिषद काशी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, युवा अधिवक्ताओं, विधि छात्रों एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में आनलाइन माध्यम से भाग लिया। व्याख्यान के अंत में प्रतिभागियों द्वारा कई प्रश्न भी पूछे गए, और उन सभी प्रश्नों का बखूबी उत्तर माननीय मुख्य वक्ता द्वारा दिया गया।

 यह आनलाईन लेक्चर सीरीज अपने अकादमिक सफलता के साथ तकनीकी रूप से भी उच्च गुणवत्ता पूर्ण एवं सफल रही।

 यह व्याख्यान अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के अधिकृत फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल *@APUPandUK* एवं एक्स (ट्विटर) पर लाइव प्रसारित किया गया।

अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड के माध्यम से संविधान और न्याय व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर सतत संवाद हेतु इस प्रकार की ऑनलाइन लेक्चर सीरीज भविष्य में भी आयोजित की जाती रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post