पल्हरी में समस्त कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम
आज दिनांक 29 जून 2026 को जनपद बाराबंकी उप कृषि निदेशक (शोध) संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, पल्हरी में समस्त कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार प्रभाकर जी (शोध) एवं श्री उमेश साहू जी (प्रसार),विशिष्ट अतिथि आर जी बी इफको अयोध्या मंडल श्री अशोक कुमार वर्मा जी, लखनऊ इफको के उप महा प्रबंधक डॉ संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के क्षेत्र प्रबंधक श्री राजकुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री यज्ञत सिंह कृषि स्नातक प्रशिक्षु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया। इस अवसर पर श्री राजकुमार क्षेत्र प्रबंधक अयोध्या मंडल ने अपने संबोधन में इफको के नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी) की प्रयोग विधि, कार्यप्रणाली एवं कृषि में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने *संभागीय कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, पल्हरी फार्म पर किए जा रहे नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रदर्शन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया।*
विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष कुमार सिंह सिंह जी ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों से इफको द्वारा संचालित नैनो उर्वरक प्रयोगों को सफल बनाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग एवं उनके कृषि उत्पादन में योगदान पर विस्तृत चर्चा की।
इस कार्यक्रम में एग्रोनॉमिस्ट श्री हरेंद्र प्रसाद जी,नोडल अधिकारी शोध डॉ प्रभात सिंह,श्री सनीस कुमार अध्यक्ष जैव उर्वरक प्रयोगशाला सहित 55 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
उमाकांत बाजपेई जी,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
