लुंबिनी में सार्क गौरव से सम्मानित होंगे डा. सतीश चंद शुक्ला।

 

          36 वर्षी तक शानदार पत्रकारिता के 

                लिए मिला रहा है सम्मान।

धरा धाम एवम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल में आयोजित कर रहा है सार्क समिट।

बरहलगंज गोरखपुर, धरा धाम के संस्थापक अध्यक्ष सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सहयोग से सार्क समिट एवं गौरव पुरुस्कार भगवान बुद्ध की भूमि नेपाल के लुंबनी में आगामी 05 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वरिष्ट पत्रकार एवम भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष एवम समाज सेवी को सार्क स्वयंसेवक सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो की इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य एशिया के देशों के कुल सैंकड़ों प्रतिभावान असाधारण महानुभावों, विद्वतजनों जो सर्व धर्म सौहार्द, विश्व, शांति, एकता अखंडता संप्रभुता सद्भावना भाईचारे नैतिकता ईमानदारी मानवता के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान दे रहे हैं उन्हें सार्क गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

इसकी सूचना  धरा धाम इंटरनेशनल के सी ई ओ  थाईलैंड डा.प्रेम प्रकाश एवम  एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड्स के स्थानीय निदेशक डा नारायण यादव ने दिया।

1 Comments

Previous Post Next Post