तेंदुए की गर्जना से सहमें ग्रामीण ।

 

             सुरसा च्यामनजोत की झाड़ियों में तेंदुआ

      संतकबीर नगर की वन विभाग की टीम बीच में है                       डीएफओ साहब एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी
       जंगल गश्त करते हुए गर्मीणों एवं वन कर्मियों से वार्तालाप  करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी संतकबीरनगर
ग्रामीणों को सजग रहने के लिए मुनादी कराते हुए वन कर्मी

सुरसा चमनजोत जंगल में पिछले कई दिनों से खतरनाक वन्य जीव के होने की खबर की पुष्टि तब हो गयी जब दिनांक 16/7/2026 की शाम एक वन्य जीव के दहाड़ की खबर पर उपस्थित वन कर्मियों की टीम ने अपनी आंखों से देख कर वन्य जीव को तेंदुआ होना बताया,

ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से चली आ रही खबर के अनुसार सुरसा चमनजोत जंगल में किसी खतरनाक वन्य जीव की बात हो रही थी,वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर वन्य जीव की तलाश में जुटी थी जगह जगह पद चिन्हों की तलाश जारी थी, जंगल का कोना कोना छाना जा रहा था कि दिनांक 16/7/2026 की शाम को वह वन्य जीव आखिर दिखाई दे गया जिसको तेंदुआ कहते हैं, वन्य जीव देखें जाने के बाद से ही वन विभाग की टीम और सक्रियता दिखाते हुए जगह जगह पेट्रोलिंग कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मुनादी करा कर समूह में बाहर निकलने और जंगल में ना जाने के लिए कहा गया।

चूंकि मामला खतरनाक और आक्रमक वन्य जीव तेंदुआ से संबंधित है और जंगल रिहायशी क्षेत्र में ऐसे में वन विभाग ग्रामिणो को कब तक इस खतरनाक तेंदुआ से मुक्त कर पायेगा सवाल खड़ा करता है इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी कुछ कहने से यह कहते हुए बच रहे है कि वह प्रेस से बात करने के लिए  अधिकृत नहीं  है। प्रभागीय वनाधिकारी  संतकबीरनगर से दूरभाष पर संपर्क करने पर उनका फोन नंबर नहीं उठा इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।इस बावत वन संरक्षक  बस्ती  वृत्त का पक्ष लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया है कि  तेंदुए की तलाश जारी है , हम लोग जल्दी ही उच्च स्तर से परमीशन ले कर उस पर काबू पा लेंगे।

1 Comments

  1. तेंदुए का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है ताकि जानता को राहत मिल सके।

    ReplyDelete
Previous Post Next Post